मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

जनवरी 3, 2025 4:48 अपराह्न

printer

राजधानी रांची समेत राज्य भर में कड़ाके की ठंड पड़ने से जनजीवन प्रभावित

राजधानी रांची समेत राज्य भर में कड़ाके की ठंड पड़ने से जनजीवन प्रभावित हुआ है। सर्द हवाओं के कारण एक सप्ताह में तापमान में करीब सात डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आयी है। गुरुवार को रांची के कांके में पारा चार दसमलव चार डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में अगले दो दिनों तक कड़ाके की ठंड पड़ती रहेगी। पांच जनवरी के बाद न्यूनतम तापमान में वृद्धि के आसार हैं, जिससे थोड़ी राहत मिल सकती है।