राजधानी रांची समेत राज्य के कई इलाकों में आज भी होली मनायी जा रही है। रंगोत्सव को लेकर हर ओर उल्लास और उमंग का माहौल है। होली पर रंगों की बरसात से खास और आम सभी सराबोर नज़र आये। बच्चों और युवाओं में रंगोत्सव को लेकर उत्साह देखते ही बन रहा था। लोग एक-दूसरे को रंग गुलाल लगाकर होली की बधाई और शुभकामनायें दी। इधर रांची में हुड़दंग करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के लिए पुलिस का बाइक दस्ता लगातार गश्त लगा रहा है। रांची जिला बल के अलावा रैफ और होम गार्ड के जवानों को हर चौक-चौराहों पर तैनात किया गया है।
Site Admin | मार्च 26, 2024 9:24 अपराह्न
राजधानी रांची समेत राज्य के कई इलाकों में आज भी होली मनायी गई