राजधानी रांची समेत राज्य के कई हिस्सों में मौसम एक बार फिर बदल गया है। रांची, गुमला और सिमडेगा समेत कुछ जिलों में आज दोपहर बाद से रुक-रुक कर बारिश हो रही है।
मौसम विज्ञान केन्द्र रांची के प्रभारी निदेशक अभिषेक आनंद ने बताया कि दक्षिण भारत में बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर राज्य पर दिखायी पड़ रहा है।
उन्होंने बताया कि अगले तीन दिनों तक रांची, सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम और पूर्वी सिंहभूम में हल्के दर्जे की बारिश हो सकती है।