राजधानी रांची समेत राज्य भर में दुर्गा पूजा धूमधाम से मनाई जा रही है। इधर, दक्षिणी छोटा नागपुर के प्रमंडलीय आयुक्त अंजनी कुमार मिश्रा और रांची प्रक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक अनूप बिरथरे ने आज रांची में कई दुर्गापूजा पंडालों का निरीक्षण किया। दोनों अधिकारियों ने पूजा पंडाल में विधि व्यवस्था, सुरक्षा इंतजाम, यातायात और पंडालों में सुरक्षा मानकों की वस्तुस्थिति का जायजा लिया। आयुक्त और पुलिस उपमहानिरीक्षक ने पंडालों में सीसीटीवी लगाने, बिजली और फायर एनओसी लेने, महिलाओं के लिए अलग से व्यवस्था करने और पर्याप्त संख्या में वालंटियर तैनात रखने के निर्देश दिये हैं।
Site Admin | अक्टूबर 8, 2024 7:51 अपराह्न
राजधानी रांची समेत राज्य भर में धूमधाम से मनाई जा रही है दुर्गा पूजा