राजधानी रांची समेत राज्यभर में आज से तीन दिवसीय राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान की शुरूआत हुई। अभियान के तहत आज निर्धारित बूथों पर शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो रोधी खुराक दी गयी। वहीं छब्बीस और सताईस अगस्त को घर-घर जाकर बच्चों को पोलियो रोधी खुराक दी जाएगी।
उधर, गिरिडीह, सरायकेला-खरसावां, हजारीबाग, पश्चिमी सिंहभूम और पाकुड़ समेत अन्य जिलों में भी बच्चों को पोलियो रोधी खुराक दी गयी। इस बीच स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने लोगों से बच्चों को पोलियो रोधी खुराक पिलाने की अपील की है।