अगस्त 24, 2024 8:29 अपराह्न

printer

राजधानी रांची समेत राज्य के कई जिलों में अगले चार दिनों तक भारी बारिश को लेकर मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

राजधानी रांची समेत राज्य के कई जिलों में अगले चार दिनों तक भारी बारिश को लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। रांची मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार रांची के अलावा पश्चिमी सिंहभूम, खूंटी, सिमडेगा, गुमला, लोहरदगा, लातेहार, पलामू और गढ़वा में आज और कल भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने यह भी बताया कि पश्चिम बंगाल और झारखंड के ऊपर निम्न दबाव का क्षेत्र कायम है, जिसका असर राज्य में दिख रहा है।