जुलाई 8, 2024 2:51 अपराह्न

printer

राजधानी रांची समेत राज्यभर में कल भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा निकाली गयी

राजधानी रांची समेत राज्यभर में कल भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा निकाली गयी। रांची के ऐतिहासिक जगन्नाथपुर रथ यात्रा मेले में जन सैलाब उमड़ पड़ा। इस मौके पर भगवान जगन्नाथ, बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के विग्रहों को रथ पर सवार कर उन्हें मौसीबाड़ी तक पहुंचाने की परंपरा निभायी गयी। रथ यात्रा में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ समेत कई गणमान्य लोग शामिल हुए। नौ दिनों तक मौसीबाड़ी में प्रवास करने के बाद भगवान जगन्नाथ सोलह जुलाई को घुरती रथ यात्रा के साथ मुख्य मंदिर लौटेंगे।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला