जुलाई 1, 2024 4:25 अपराह्न

printer

राजधानी रांची समेत राज्य के कई हिस्सों में अगले दो दिन भारी बारिश के आसार

राजधानी रांची समेत राज्य के कई हिस्सों में अगले दो दिन भारी बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने राजधानी रांची के अलावा संताल परगना के देवघर, गोड्डा और दुमका के अलावा पश्चिम बंगाल से सटे इलाकों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। बारिश की वजह से पिछले 24 घंटे के दौरान अधिकतम तापमान में 9 डिग्री तक की गिरावट आयी है।