संताल परगना के पाकुड़ और साहिबगंज के रास्ते कल मानसून ने झारखंड में दस्तक दी। मौसम विभाग के अनुसार मानसून अगले तीन-चार दिनों में पूरे राज्य को कवर कर लेगा। राजधानी रांची समेत राज्य के कई इलाकों में बारिश शुरु हो गयी है। बारिश होने से तापमान में भी गिरावट आयी है। मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बताया है कि राज्य में 27 जून तक गरज के साथ भारी बारिश और वज्रपात होने की संभावना है। इस दौरान कहीं-कहीं 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा भी चल सकती है।
Site Admin | जून 22, 2024 4:15 अपराह्न
राजधानी रांची समेत राज्य के कई इलाकों में बारिश शुरु, मौसम विभाग के अनुसार मानसून अगले तीन-चार दिनों में पूरे राज्य को कवर कर लेगा
