राजधानी रांची समेत राज्य के कई जिले भीषण गर्मी की चपेट में हैं। मौसम विभाग के अनुसार राज्य के उत्तर-पश्चिम और निकटवर्ती मध्य भाग में हीट वेव का असर रहेगा। हालांकि 17 जून के बाद तापमान में धीरे-धीरे गिरावट आ सकती है। इस दौरान राज्य के अलग-अलग हिस्सों में गर्जन, वज्रपात और तेज हवा के साथ बारिश हो सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र रांची के प्रभारी अभिषेक आनंद ने बताया कि मॉनसून की मौजूदा प्रगति धीमी है। 16 जून के बाद इसमें तेजी आने की संभावना है। उन्होंने बताया कि झारखंड में मॉनसून 19 जून के आसपास आने की संभावना है।
Site Admin | जून 15, 2024 7:28 अपराह्न
राजधानी रांची समेत राज्य के कई जिले भीषण गर्मी की चपेट में
