राजधानी रांची, पलामू समेत संथाल के कई जिलों में पिछले 24 घंटे के दौरान बारिश रिकॉर्ड की गई है।
रांची में दो घंटे के अंदर 31 दशमलव 4 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई। संथाल परगना के कई जिलों में लगभग एक सौ मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। रांची स्थित मौसम विज्ञान केंद्र ने अगले दो दिनों तक बारिश का पूर्वानुमान जताया है। वहीं वज्रपात को लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया है।