जनवरी 11, 2025 8:13 अपराह्न

printer

राजधानी रांची में देश की पहली महिला हॉकी इंडिया लीग की शुरुआत कल से

राजधानी रांची में देश की पहली महिला हॉकी इंडिया लीग की शुरुआत कल होगी। इसे लेकर हॉकी स्टेडियम, मोरहाबादी में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में महिला हॉकी टीम की चारों टीम की कप्तान- ओड़िशा वॉरियर्स की नेहा गोयल, श्राची राढ बंगाल टाइगर्स की उदिता दुहान, दिल्ली एसजी पाइपर्स की नवनीत कौर और जेएसडब्लू सूरमा हॉकी क्लब की सलीमा टेटे ने खुशी जताते हुए इसे  एक अनूठी पहल और बड़ा मंच बताया है। सलीमा टेटे ने कहा कि इस प्रयास से झारखंड सहित भारतीय महिला हॉकी टीम को भी काफी लाभ होगा। उल्लेखनीय है कि कल होने वाले पहले मैच में दिल्ली एसजी पाइपर्स का सामना ओडिशा वॉरियर्स से होगा।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला