जून 3, 2024 8:54 अपराह्न

printer

राजधानी रांची में कल होने वाली मतगणना को लेकर रांची पुलिस पूरी तरह से सतर्क

राजधानी रांची में कल होने वाली मतगणना को लेकर रांची पुलिस पूरी तरह से सतर्क है। रांची के पंडरा स्थित मतगणना स्थल पर चार स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है। साथ ही पूरे शहर में राजनीतिक पार्टियों के कार्यालयों सहित प्रमुख चौक-चौराहों पर सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात किए गए हैं। मतगणना केन्द्र पंडरा बाजार समिति परिसर को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है। सुरक्षा के लिए जिला बल के अलावा सीआरपीएफ जवानों को भी लगाया गया है। इसके लिए तीन आईपीएस, दो डीएसपी और छह इंस्पेक्टर स्तर के अधिकारियों की भी प्रतिनियुक्ति की गई है। इस संबंध में रांची एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने बताया कि हर तरफ चाक-चौबंद व्यवस्था की गई है। रांची के पंडरा बाजार समिति प्रांगण में लोकसभा चुनाव की मतगणना के मद्देनजर पंडरा इलाके की रूट में भी बदलाव किया गया है। शहर में सुबह छह बजे से रात नौ बजे तक पंडरा इलाके में भारी वाहनों की नो एंट्री होगी। एक ओर तिलता मोड़ तो दूसरी ओर पिस्का मोड़ पर भारी वाहनों के रूट डायवर्ट किए जाएंगे।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला