राजधानी रांची में अगले दो से तीन दिनों में मानसून पहुंचेगा। मौसम विभाग ने कोल्हान और संथाल में तेज हवा के साथ बारिष की संभावना जताई है। मौसम केंद्र के अनुसार 26 जून को राज्य में कहीं-कहीं तेज हवाओं के साथ वज्रपात हो सकता है. गरज के साथ बारिश भी होने की संभावना है. इस दौरान हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे रहने का अनुमान है.
मौसम केंद्र के मुताबिक, कल संताल परगना के देवघर, दुमका, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ और साहिबगंज के अलावा धनबाद एवं गिरिडीह जिले में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है. इसके अलावा पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां एवं सिमडेगा जिले में भी कुछ जगहों पर भारी वर्षा होने का अनुमान मौसम विभाग ने जताया है.