राजधानी रांची, बोकारो, पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम समेत राज्य के कई जिलों में न्यूनतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया है जिससे शाम होने के बाद ठंड बढ़ रही है। चार दिन पहले रांची का न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस के आसपास था, जो घटकर 14 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है।
रांची सिथत मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार राज्य में अगले दो से तीन दिनों में न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।