राजधानी रांची के श्री कृष्ण लोक प्रशासन संस्थान में अबुआ बीर अबुआ दिशोम अभियान के तहत एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में बतौर मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन शामिल हुए। इस मौके पर श्री सोरेन ने कहा कि झारखंड के वन क्षेत्र में रहने वाले आदिवासी-मूलवासी सहित सभी वर्ग समुदाय के लोगों को वन अधिकार अधिनियम के तहत उन्हें उनका हक-अधिकार प्रदान करना राज्य सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकताओं में से एक है। उन्होंने वन अधिकार अधिनियम को सरल और पारदर्शी बनाने पर जोर दिया।
रांची
Site Admin | जून 24, 2024 8:36 अपराह्न
राजधानी रांची के श्री कृष्ण लोक प्रशासन संस्थान में अबुआ बीर अबुआ दिशोम अभियान के तहत कार्यशाला का आयोजन
