राजधानी रांची के खेलगांव में जनवरी में होने वाले 68वीं राष्ट्रीय स्कूली खेलो की मेजबानी को लेकर राज्य शिक्षा परियोजना के निदेशक शशि रंजन ने उच्चस्तरीय बैठक की।
उन्होंने बताया कि तीन जनवरी से खिलाड़ियों का आना शुरू हो जायेगा। बैठक में निदेशक ने कहा कि सभी पदाधिकारी खेल आयोजन को भव्य और ऐतिहासिक बनाने के लिए सभी प्रकार की तैयारी समय रहते पूरा करने को कहा। उन्होंने बताया कि आयोजन को लेकर रांची के खेलगांव में नियंत्रण कक्ष बनाया गया है।