राजधानी रांची की सड़कों पर ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करना पुलिस कर्मियों को भी भारी पड़ेगा। रांची एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने इससे संबंधित आदेश जारी किया है। एसएसपी ने जारी आदेश में कहा है कि रांची जिले में पदस्थापित पुलिस पदाधिकारी और कर्मी वाहन का उपयोग करते समय यातायात के नियमों का पालन नहीं करते हैं, जो नियमानुकूल नहीं हैं। इससे आम लोगों में पुलिस की छवि खराब हो रही है। उन्होंने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले पुलिसकर्मियों पर जुर्माना लगाने और विभागीय कार्रवाई करने की बात कही है।
News On AIR | सितम्बर 16, 2023 3:11 अपराह्न | Jharkhand | एसएसपी निर्देश | रांची
राजधानी रांची की सड़कों पर ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करना पुलिस कर्मियों को भी भारी पड़ेगा