दिसम्बर 27, 2025 9:05 अपराह्न

printer

राजधानी में सुबह बढ़ी ठंड, अधिकतम 22.3 और न्यूनतम 7.7 डिग्री तापमान दर्ज

राजधानी में आज सुबह के समय सामान्‍य से अधिक ठंड महसूस की गई, हालांकि दिन में धूप खिली थी। आज अधिकतम तापमान 22 दशमलव तीन डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 7 दशमलव सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में कल सुबह कोहरा रहेगा। कल का अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने का अनुमान है। 

दिल्ली में वायु गुणवत्ता आज भी बेहद ख़राब रही। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, शाम सात बजे तक दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक 390 दर्ज किया गया।

 

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला