दिल्ली यातायात पुलिस ने आज बताया कि राजधानी में नशे में गाड़ी चलाने वालों की संख्या में काफी वृद्धि हुई है। यातायात पुलिस के अनुसार, इस वर्ष के पहले तीन महीने में ही छह हजार पांच सौ 91 उल्लंघनकर्ताओं पर मामले दर्ज किये गए हैं। यातायात पुलिस ने इस संबंध में एक समीक्षा बैठक की है। यातायात पुलिस आने वाले दिनों में सार्वजनिक सुरक्षा सुनिश्चित करने को लेकर जागरूकता अभियान चलाएगी। इसके अलावा, यातायात नियमों में और सख्ती बरतने के निर्देश भी जारी किए हैं। पुलिस ने लोगों से शराब पीकर गाड़ी न चलाने की अपील की है।
Site Admin | अप्रैल 7, 2024 8:49 अपराह्न
राजधानी में नशे में गाड़ी चलाने वालों की संख्या में बढ़ोत्तरी हुई- यातायात पुलिस