मार्च 13, 2026 9:48 अपराह्न

printer

राजधानी में दिल्ली खेल महाकुंभ 2026 के अंतर्गत विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन

दिल्ली सरकार द्वारा राजधानी में दिल्ली खेल महाकुंभ 2026 के अंतर्गत विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में आज छत्रसाल स्टेडियम में कुश्ती प्रतियोगिता के सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले आयोजित किए गए। इस अवसर पर दिल्ली के शिक्षा और खेल मंत्री आशीष सूद ने कहा की दिल्ली खेल महाकुंभ के माध्यम से दिल्ली सरकार युवाओं और खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच प्रदान कर रही है। श्री सूद ने आगे कहा कि दिल्ली सरकार खिलाड़ियों की प्रतिभा को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है और खेल सुविधाओं, प्रशिक्षण तथा आवश्यक संसाधनों के माध्यम से उन्हें हर संभव सहयोग प्रदान करेगी जिससे दिल्ली के खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर नई उपलब्धियाँ हासिल कर सकें।