जून 3, 2024 9:08 अपराह्न

printer

राजधानी में तेज धूप के कारण लोगों को आज भी गर्मी का सामना करना पड़ा

राजधानी में तेज धूप के कारण लोगों को आज भी गर्मी का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग के अनुसार दिल्‍ली में आज का अधिकतम तापमान सामान्‍य से पांच डिग्री अधिक रहते हुए 44 दशमलव सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्‍य से तीन डिग्री अधिक रहते हुए 30 दशमलव दो डिग्री सेल्सियस रहा।

मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान दिल्‍ली और आसपास के क्षेत्रों में आंशिक तौर पर बादल छाए रहने और हल्‍की बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा भीषण गर्मी होने की आशंका भी व्‍यक्‍त की गई है। कल का अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने का अनुमान है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला