नवम्बर 23, 2024 5:49 अपराह्न

printer

राजधानी में चल रहे व्यापार मेले में लोगों की काफी भीड़ देखी जा रही है

राजधानी के भारत मंडपम में चल रहे व्यापार मेले में लोगों की काफी भीड़ देखी जा रही है। मेले में देश-विदेश के प्रदर्शकों के स्टॉलों पर लोग बडी संख्या में खरीददारी करते नजर आ रहे हैं। 

 

    मेले में आये विभिन्‍न राज्‍यों के लोगों ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि इस मेले में तरह-तरह की संस्‍कृति और हस्‍तशिल्‍प कारीगरी आकर्षित करती है।