देहरादून में खेल विभाग की ओर से उत्तराखंड राज्य सतर्कता जागरूकता सप्ताह के तहत एक विशेष प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य खिलाड़ियों और कार्यालय के कर्मचारियों को सतर्कता जागरूकता के महत्व से अवगत कराना है।
प्रशिक्षण के जरिए युवा प्रतिभागियों को ईमानदारी, नैतिकता और भ्रष्टाचार से बचने के तरीके सिखाए गए, ताकि वे अपने जीवन में सही मूल्यों को अपनाकर एक जिम्मेदार नागरिक बन सकें।
कार्यक्रम में विशेष प्रमुख सचिव अमित सिन्हा ने कहा कि हर व्यक्ति को अपने दैनिक जीवन में नैतिक मूल्यों को बनाए रखना चाहिए, ताकि समाज में सकारात्मक बदलाव लाए जा सकें।
उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार समाज के हर वर्ग को प्रभावित करता है और इससे विकास की गति धीमी हो जाती है।