जून 22, 2024 7:59 अपराह्न

printer

राजधानी में कल देर रात हुई बारिश से आज दिनभर मौसम रहा सामान्‍य

राजधानी में कल देर रात हुई बारिश से आज दिनभर मौसम सामान्‍य बना रहा। लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार दिल्‍ली में आज का अधिकतम तापमान सामान्‍य से सामान्‍य से एक डिग्री अधिक रहते हुए 39 दशमलव चार डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्‍य से एक डिग्री अधिक रहते हुए 28 दशमलव छह डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।  

मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान दिल्‍ली और आसपास के क्षेत्रों में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और हल्‍की बारिश होने की सम्‍भावना है। कल का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।