राजधानी में आज सुबह के समय धुंध छाई रही और वहीं शाम के समय सामान्य से अधिक ठंड महसूस की गई। मौसम विभाग के अनुसार आज का अधिकतम तापमान 23 दशमलव सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान दस डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विभाग के अनुसार कल सुबह हल्की धुंध छाये रहने की सम्भावना है। वहीं, कल का अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने का अनुमान है।
वहीं, राजधानी में वायु गुणवत्ता की स्थिति बहुत खराब बनी हुई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार आज शाम सात बजे तक दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक 413 दर्ज किया गया, जो वायु की बहुत खराब स्थिति को दर्शाता है।