अप्रैल 2, 2024 7:45 अपराह्न

printer

राजधानी में आज वायु गुणवत्‍ता का स्‍तर मध्यम श्रेणी में दर्ज किया गया

 

राजधानी में आज वायु गुणवत्‍ता का स्‍तर मध्यम श्रेणी में दर्ज किया गया। केन्‍द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार आज शाम चार बजे वायु गुणवत्‍ता सूचकांक 144 था।

शून्‍य से 50 तक वायु गुणवत्‍ता अच्‍छी मानी जाती है। 51 से एक सौ तक के बीच वायु गुणवत्‍ता संतोषजनक, 101 से 200 के बीच सामान्‍य तथा 201 से 300 के बीच खराब मानी जाती है।