अप्रैल 2, 2024 7:43 अपराह्न

printer

राजधानी में आज मौसम साफ रहा और दिन भर धूप खिली रही

 

राजधानी में आज मौसम साफ रहा और दिन भर धूप खिली रही। कुछ क्षेत्रों में तेज हवाएं भी चली। आज का अधिकतम तापमान सामान्‍य से एक डिग्री सेल्सियस कम रहते हुए 33 दशमलव पांच डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्‍य से तीन डिग्री सेल्सियस कम रहते हुए 15 दशमलव आठ डिग्री सेल्सियस रहा।

मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों में, दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में आंशिक बादल छाए रहने और तीस से चालीस किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। इसके अतिरिक्त हल्की बारिश होने की भी आशंका है। कल का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 18 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है।