मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

अप्रैल 23, 2024 9:11 अपराह्न

printer

राजधानी में आज दोपहर में तेज गर्मी होने के बाद, शाम में तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश हुई

राजधानी में आज दोपहर में तेज गर्मी होने के बाद, शाम में तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश हुई। बारिश से लोगों को गर्मी में थोड़ी राहत मिली। आज का अधिकतम तापमान 36 दशमलव आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 22 दशमलव छह डिग्री सेल्सियस रहा। 

 मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान दिल्‍ली और आसपास के क्षेत्रों में आंशिक बादल छाये रहने और 25 से 35 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना व्यक्त की गई है। कल का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने का अनुमान है।