मई 1, 2025 8:46 अपराह्न

printer

राजधानी में आज दिन में चिलचिलाती धूप के कारण लोगों को अत्‍यधिक गर्मी का सामना करना पड़ा

राजधानी में आज दिन में चिलचिलाती धूप के कारण लोगों को अत्‍यधिक गर्मी का सामना करना पड़ा। आज का अधिकतम तापमान 38 दशमलव छह डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 26 दशमलव आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

    मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे के दौरान आसमान में बादल छाए रहने और बहुत हल्‍की बूंदाबांदी की संभावना है। वहीं, कल का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने का अनुमान है।