नवम्बर 11, 2025 6:22 अपराह्न

printer

राजधानी में आज दिन के समय मौसम साफ रहा

राजधानी में आज दिन के समय मौसम साफ रहा। हालांकि शाम के समय हल्की ठंड महसूस की जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार आज का अधिकतम तापमान 27 दशमलव सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 10 दशमलव दो डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

    वहीं राजधानी में वायु गुणवत्ता की स्थिति खराब बनी हुई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, आज शाम छह बजे तक दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक 428 दर्ज किया गया, जो वायु की बहुत खराब स्थिति को दर्शाता है।  

    मौसम विभाग के अुनसार कल सुबह हल्‍की धुंध छाये रहने की सम्‍भावना है। वहीं, कल का अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने का अनुमान है।