मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

मार्च 15, 2024 8:18 अपराह्न

printer

राजधानी में आज दिन के समय मौसम साफ रहा और कुछ इलाकों में तेज हवा भी चली

राजधानी में आज दिन के समय मौसम साफ रहा और कुछ इलाकों में तेज हवा भी चली। मौसम विभाग के अनुसार आज का अधिकतम तापमान 28 दशमलव सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्‍यूनतम तापमान सामान्‍य से एक डिग्री सेल्सियस कम रहते हुए 13 दशमलव नौ डिग्री सेल्सियस रहा।

मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान सुबह आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और दोपहर के बाद आसमान साफ रहने की संभावना है। कल का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्‍यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।