अगस्त 27, 2025 9:14 अपराह्न

printer

राजधानी में आज दिनभर छाये रहे बादल, कई क्षेत्रों मूसलाधार वर्षा

राजधानी दिल्ली में आज दिनभर बादल छाये रहे और के कई क्षेत्रों मूसलाधार वर्षा हुई। मौसम विभाग के अनुसार आज का अधिकतम तापमान 30.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस रहा।

   

मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे के दौरान बादल छाये रहने और हल्‍की वर्षा होने की संभावना है। कल का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने का अनुमान है।