दिसम्बर 30, 2025 10:17 अपराह्न

printer

राजधानी में आज का मौसम: अधिकतम तापमान 21.5°C, न्यूनतम 9.4°C दर्ज 21.5°

राजधानी में आज सुबह के समय सामान्‍य से अधिक ठंड महसूस की गई, वहीं दिन में धूप खिली रही। मौसम विभाग के अनुसार आज का अधिकतम तापमान 21 दशमलव पांच डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 9 दशमलव चार डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विभाग के अनुसार कल सुबह कोहरा छाये रहने की सम्‍भावना है। वहीं, कल का अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने का अनुमान है।   

वहीं, केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार शाम सात बजे तक दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक 375 दर्ज किया गया, जो वायु की बहुत खराब स्थिति को दर्शाता है।