राजधानी में अवैध रूप से रह रहे एक विदेशी नागरिक को दिल्ली पुलिस ने पालम क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया है कि नाइजीरिया मूल का यह नागरिक पिछले सात वर्षों से, वीजा अवधि समाप्त होने के बाद भी राजधानी में अवैध रूप से रह रहा था। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किया गया विदेशी नागरिक के संबंध में विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय को सूचित किया गया है, जिसके बाद उसके निर्वासन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
Site Admin | अक्टूबर 29, 2025 7:26 अपराह्न
राजधानी में अवैध रूप से रह रहे एक विदेशी नागरिक को दिल्ली पुलिस ने पालम क्षेत्र से गिरफ्तार किया