राजधानी में आज दिन के समय मौसम साफ रहा। हालांकि शाम के समय हल्की ठंड महसूस की जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार आज का अधिकतम तापमान 28 दशमलव एक डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 11 दशमलव छह डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग ने कल दिल्ली मे हल्की धुंध छाये रहने की सम्भावना व्यक्त की है। वहीं, कल का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने का अनुमान है।