मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
Listen to live radio

अक्टूबर 4, 2023 4:28 अपराह्न | DEHRADUN | Uttarakhand | UTTARAKHAND NEWS

printer

राजधानी देहरादून में राष्ट्रीय एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय सांस्कृतिक, साहित्यिक और कला उत्सव का आयोजन

राजधानी देहरादून में आयोजित राष्ट्रीय एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय सांस्कृतिक, साहित्यिक और कला उत्सव- 2023 के दूसरे दिन आज छात्रों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया। इससे पहले कल महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में राष्ट्रीय आदिवासी छात्र शिक्षा समिति के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम का शुभारंभ केंद्रीय जनजातीय मामलों के मंत्री अर्जुन मुंडा और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि ऐसे आयोजन आदिवासी छात्रों को नया मंच उपलब्ध कराते हैं। आदिवासी छात्रों के उत्थान पर जोर देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार जनजातियों के आर्थिक व सामाजिक विकास और उनके संरक्षण के लिए काम कर रही है। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम जनजातीय छात्रों के विकास के लिए उपयोगी साबित होंगे। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार देशभर के छात्रों को एक मंच देकर उनकी प्रतिभा को निखारने का काम कर रही है।