मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
Listen to live radio

जून 25, 2024 8:06 अपराह्न

printer

राजधानी देहरादून में डेंगू नियंत्रण और रोकथाम अभियान के तहत विभिन्न क्षेत्रों में जन जागरूकता अभियान शुरु

राजधानी देहरादून में डेंगू नियंत्रण और रोकथाम अभियान के तहत विभिन्न क्षेत्रों में जन जागरूकता अभियान का शुरु किया गया। इसके तहत आशा कार्यकत्रियों ने घर-घर जाकर डेंगू के प्रति लोगों को जागरूक किया और घरों के नजदीक लार्वा साईट्स को चिन्हित कर नष्ट किया। अभियान में 450 से अधिक आशा कार्यकत्रियों ने हिस्सा लिया।