अक्टूबर 3, 2024 8:17 अपराह्न

printer

राजधानी दिल्ली में सामान्‍य रहा मौसम, अगले 24 घंटे के दौरान दिल्‍ली और आसपास के क्षेत्रों में मौसम साफ रहने की संभावना

राजधानी दिल्ली में आज मौसम सामान्‍य रहा। मौसम विभाग के अनुसार आज का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

 

मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे के दौरान दिल्‍ली और आसपास के क्षेत्रों में आमतौर पर मौसम साफ रहने की संभावना है। वहीं, कल का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने का अनुमान है।