फ़रवरी 22, 2025 8:45 अपराह्न

printer

राजधानी दिल्ली में नई सरकार के गठन के साथ ही, सरकार के मंत्रियों ने सक्रियता के साथ काम करना शुरू कर दिया

राजधानी दिल्ली में नई सरकार के गठन के साथ ही, सरकार के मंत्रियों ने सक्रियता के साथ काम करना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में आज दिल्ली के लोक निर्माण विभाग मंत्री प्रवेश सिंह वर्मा ने दिल्ली के बारापुला फेज-तीन के कॉरिडोर के निर्माण कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को कार्य को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए।

वहीं, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह ने नजफगढ़ के राव तुलाराम अस्पताल का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने वहां मौजूद स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में जानकारी ली। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि यहां सीमित संसाधन के बावजूद डॉक्टर बेहतर काम कर रहे हैं।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला