जुलाई 3, 2025 8:59 अपराह्न

printer

राजधानी दिल्ली में कई क्षेत्रों में बादल छाये रहने और बिजली कडकने के साथ वर्षा की संभावना

    राजधानी में आज कई क्षेत्रों में आंशिक रूप से बादल छाए रहें। मौसम विभाग के अनुसार आज का अधिकतम तापमान 36 दशमलव नौ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 27 दशमलव सात डिग्री सेल्सियस रहा।

    मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे के दौरान बादल छाये रहने और बिजली कडकने के साथ वर्षा होने की संभावना है। कल का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने का अनुमान है।