मार्च 15, 2024 8:06 अपराह्न

printer

राजधानी दिल्‍ली में आज वायु गुणवत्ता में हुआ काफी सुधाऱ

राजधानी दिल्‍ली में आज वायु गुणवत्ता में काफी सुधाऱ हुआ। आज शाम चार बजे तक वायु गुणवत्ता का स्तर “मध्‍यम” श्रेणी में दर्ज किया गया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, समग्र दिल्ली क्षेत्र में वायु गुणवत्ता सूचकांक 127 रिकॉर्ड किया गया।

शून्‍य से 50 के बीच वायु गुणवत्‍ता सूचकांक को ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’ और 201 से 300 के बीच ‘खराब’ माना जाता है।