अगस्त 6, 2025 8:57 अपराह्न

printer

राजधानी दिल्‍ली में आज मौसम साफ, अगले 24 घंटों में मध्‍यम वर्षा की संभावना

राजधानी दिल्‍ली में आज मौसम साफ रहा। मौसम विभाग के अनुसार आज का अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 26.1 डिग्री सेल्सियस रहा।

   

मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे के दौरान बादल छाये रहने और हल्‍की से मध्‍यम वर्षा होने की संभावना है। कल का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने का अनुमान है।