मई 9, 2025 8:04 अपराह्न

printer

राजधानी दिल्‍ली में आज मौसम सामान्‍य रहा

राजधानी दिल्‍ली में आज मौसम सामान्‍य रहा। आज का अधिकतम तापमान सामान्‍य से दो डिग्री कम 36 दशमलव सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 25 दशमलव सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

    मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे के दौरान आसमान में बादल छाये रहेंगे और गरज के साथ हल्‍की बारिश होने की संभावना है। वहीं, कल का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने का अनुमान है।