राजधानी में आज दिन के समय मौसम साफ रहा और धूप खिली रही। हालांकि, शाम के वक्त बादल छाने लगे और सर्द हवायें भी चलने लगी। मौसम विभाग के अनुसार आज का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक रहते हुए 30 दशमलव चार डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम रहते हुए 14 दशमलव छह डिग्री सेल्सियस रहा।
मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान आसमान साफ रहने की संभावना है। इसके अतिरिक्त तेज हवा के चलने की भी आशंका है। कल का अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।