अगस्त 3, 2025 8:23 अपराह्न

printer

राजधानी दिल्ली में अगले 24 घंटों में बारिश की संभावना, उमस से मिलेगी राहत

राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में आज मौसम साफ रहा पर लोगों को उमस का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग के अनुसार आज का अधिकतम तापमान सामान्‍य से 0.1 डिग्री कम 34.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्‍य से 2.9 डिग्री कम 24. 2 डिग्री सेल्सियस रहा।

   

मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे के दौरान बादल छाये रहने और हल्‍की से मध्‍यम वर्षा होने की संभावना है। कल का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने का अनुमान है।