मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
Listen to live radio

सितम्बर 5, 2024 8:12 अपराह्न | Delhi

printer

राजधानी दिल्ली में अगले 24 घंटों के दौरान बादल छाये रहने और मध्यम बारिश होने की संभावना

 

 

 

    राजधानी दिल्ली के विभिन्‍न क्षेत्रों में आज हल्की से मध्यम बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार आज का अधिकतम तापमान 33 दशमलव छह डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 23 दशमलव तीन डिग्री सेल्सियस रहा।

    मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान दिल्‍ली और आसपास के क्षेत्रों में बादल छाये रहने और मध्यम बारिश होने की संभावना है। कल का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने का अनुमान है।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला