राजधानी दिल्ली के विभिन्न क्षेत्रों में आज दिनभर हल्की से मध्यम वर्षा हुई और तेज हवांए भी चलीं। दिल्ली में आज का अधिकतम तापमान 29 दशमलव आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहा।
मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों में बादल छाए रहने और बारिश होने की संभावना है। वहीं, कल का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने का अनुमान है।