मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

सितम्बर 11, 2024 7:55 अपराह्न | Delhi-weather

printer

राजधानी दिल्ली के विभिन्न इलाकों में आज हल्की बारिश हुई, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई है

 

 

    राजधानी दिल्ली के विभिन्न इलाकों में आज हल्की बारिश हुई, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार आज का अधिकतम तापमान 32 दशमलव छह डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहा।

    मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे के दौरान दिल्‍ली और आसपास के क्षेत्रों में बादल छाये रहने और मध्यम से तेज बारिश होने की संभावना है। कल का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने का अनुमान है।