अक्टूबर 6, 2025 8:47 अपराह्न

printer

राजधानी दिल्‍ली के विभिन्‍न क्षेत्रों में बारिश होने की संभावना

राजधानी दिल्‍ली के विभिन्‍न क्षेत्रों में आज दिनभर हल्‍की से मध्‍यम वर्षा हुई और तेज हवांए भी चलीं। दिल्‍ली में आज का अधिकतम तापमान सामान्‍य से सात दशमलव सात डिग्री कम 26 दशमलव पांच डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्‍य से एक दशमलव सात डिग्री कम 20 दशमलव छह डिग्री सेल्सियस रहा।

    मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों के बादल छाए रहने और बारिश होने की संभावना है। वहीं, कल का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने का अनुमान है।